प्रकाश सिंह बादल का जीवन परिचय ( जन्म, राजनीतिक करियर और मृत्यु )

Spread the love

प्रकाश सिंह बादल ( Parkash Singh Badal ) का जन्म 8 दिसंबर 1927 को अबुल खुराना नाम के गांव में हुआ था जो वर्तमान समय में पाकिस्तान में है। प्रकाश सिंह बादल की पत्नी का नाम सुरेंद्र कौर था जिनका देहांत हो चुका है। उन्होंने अपने जीवन में राजनीति को एक लंबा समय दिया है और पंजाब के जाने-माने हस्तियों में शामिल है।  प्रकाश सिंह बादल पंजाब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कई सालों तक रहे। उन्होंने पंजाब राज्य में मुख्यमंत्री के अलावा अलग-अलग मंत्री के पदों में भी काम किये है। पंजाब में सिखों की सुरक्षा और उनके प्रगति के लिए शिरोमणि अकाली दल पार्टी की स्थापना की आज यह इस पार्टी के मुख्य अध्यक्ष है। प्रकाश सिंह बादल की मृत्यु 25 अप्रैल 2023 मे हुई और उनकी उम्र 95 साल थी जब उनका देहांत हुआ |

प्रकाश सिंह बादल बायोग्राफी ( Parkash Singh Badal Biography in Hindi )

प्रकाश सिंह बादल का जन्म, राजनीतिक करियर और मृत्यु

नाम (Name)प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal)
प्रसिद्द (Famous for )पंजाब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री
जन्मदिन (Birthday)8 दिसंबर 1927
आयु (Age)95 वर्ष
जन्म स्थान (Birth Place)अबुल खुराना, पाकिस्तान
नागरिकता (Citizenship)भारतीय
गृह नगर (Hometown)पंजाब, भारत
मृत्यु (Death)25 अप्रैल 2023
स्कूल (School )  लाहौर के क्रिश्चिन कॉलेज
दल (Party)शिरोमणि अकाली दल ( Shiromani Akali Dal )
धर्म (Religion)सिक्ख जाट
पेशा (Occupation)राजनीति ( Politician )

प्रकाश सिंह बादल का परिवार ( Parkash Singh Badal Family )

पत्नी का नाम (Wife Name)सुरिंदर कौर ( Surinder Kaur )
बेटा का नाम (Son Name)सुखबीर सिंह बादल ( Sukhbir Singh Badal )
बेटी का नाम (Daughter Name)परनीत कौर ( Parneet Kaur )

प्रकाश सिंह बादल का राजनीतिक करियर ( Parkash Singh Badal Political Career )

  • प्रकाश सिंह बादल कई सालो से पंजाब की राजनीति का हिस्सा बने हुए हैं।
  • प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मंत्रिमंडल में 1961 में शामिल हुए थे।
  • साल 1957 से 1969 तक विधायक के रूप में कार्य किया जिसमें वह कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बने हुए थे।
  • साल 1970 से 1971 तक पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। जिसके बाद पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ था।
  • साल 1977 से 1980 तक पंजाब के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।
  • साल 1997 से 2002 तक तीसरी बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने।
  • साल 2007 से 2017 तक चौथी बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • उसके बाद 2003 में अकाली दल का एक बहुत बड़ा आंदोलन हुआ जिसमें प्रकाश सिंह बादल ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था । इसी समय मोरारजी देसाई के कार्यकाल में प्रकाश सिंह बादल ने सांसद के रूप में भी कार्य किये थे।

प्रकाश सिंह बादल की उपलब्धियां ( Parkash Singh Badal Achievements )

  • प्रकाश सिंह बादल ने मोरारजी देसाई के कार्यकाल के दौरान सांसद के रूप में कार्य किया है।
  • 5 बार पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।
  • कई सालों तक पंजाब में विधायक के रूप में कार्य किया है।
  • जब प्रकाश सिंह बादल पंजाब के चौथी बार मुख्यमंत्री बनते हैं लगातार दो बार इलेक्शन जीते हुए लगातार 10 साल तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहते हैं।
  • अकाली दल के प्रमुख नेता और पंजाब के प्रचलित राजनीतिज्ञ के रूप में प्रकाश सिंह बादल बहुत फेमस है।

FAQ :-

1. प्रकाश सिंह बादल का जन्म कब हुआ?

प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को हुआ था।

2. प्रकाश सिंह बादल कौन है?

प्रकाश सिंह बादल पंजाब के एक प्रचलित नेता और पंजाब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं वर्तमान समय में वह पंचायतों के प्रचलित राजनीतिज्ञ और अकाली दल के प्रमुख हैं।

3. प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री कब बने?

सबसे पहले प्रकाश सिंह बादल 1970 से 1971 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे, उसके बाद 1977 से 1980 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे, और उसके बाद 1997 से 2002 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद चौथी बार 2007 से 2017 तक पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहे।

4. प्रकाश सिंह बादल की मृत्यु कब हुई ?

प्रकाश सिंह बादल की मृत्यु 25 अप्रैल 2023 मे हुई और उनका देहांत 95 साल की उम्र मे हुआ |

Leave a Comment